HEADLINES


More

जेईई मेंस परीक्षा परिणाम में मानव सुपर-21 के छात्र चमके, 3 छात्रों में से 2 ने पास की जेईई मेंस प्रथम परीक्षा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति की ओर से संचालित 'मानव सुपर-21 आईआईटी,नीट कोचिंग' के छात्रों ने एक बार फिर मानव सेवा समिति का नाम रोशन किया है। मानव सुपर-21 के तीन छात्र जेईई मेंस की प्रथम परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से दो छात्र शिवा ने NTA स्कोर 92.1 व अशुंमन ने 86.6 स्कोर लेकर सफलता प्राप्त की है।


समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,संस्थापक अरुण बजाज, मिशन प्रभारी सुभाष शर्मा, मिशन संरक्षक अरुण आहूजा, रोशनलाल बोरड ने इस सफलता के लिए इन छात्रों को बधाई दी है और यह सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले प्रोफेसर,शिक्षाविद
सुभाष शर्मा,एनके गर्ग,राजेश कुमार,गौरव अदलखा,केएल दुआ,विवेक भाटिया,सौरभ अरोड़ा,तुषार,पीसी गांधी का आभार प्रकट किया है। 
मिशन प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा है मानव सुपर 21 में निशुल्क कोचिंग लेने के बाद अब तक सात छात्रों का आईआईटी कॉलेज में,2 छात्रों का मेडिकल कॉलेज में,2 का NDA में चयन हुआ है इसके अलावा 15 छात्रों का YMCA व अन्य नामी गिरामी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला हुआ और वे आज अपनी पढ़ाई पूरी करके नामी गिरामी MNC कंपनियों में उच्च पदों पर नौकरी कर रहे हैं। मानव सुपर 21 कोचिंग समिति के सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन में 11वीं व 12वीं के अलग अलग बैच बनाकर निशुल्क प्रदान की जा रही है। कोचिंग के अगले बैच के लिए चयन परीक्षा रविवार 15 मार्च को मानव भवन सेक्टर 10 में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें शिक्षा सत्र 2026-27 में 11वीं 12वीं में पढ़ाई करने वाले नॉन मेडिकल,मेडिकल के छात्रों को अवसर दिया जाएगा। चयन परीक्षा में बैठने के लिये पात्र छात्र 8 मार्च तक मानव भवन आकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

No comments :

Leave a Reply