//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 26 फरवरी - सैक्टर 24 के सामने मुजेसर कालका स्टील एवं मेटल शॉप में 16 फरवरी को हुए अग्निकांड के मुद्दे को लेकर सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू ) का शिष्टमंडल उप श्रम आयुक्त से उनके कार्यालय में मिला और उनको सीटू की तरफ से एक भी ज्ञापन सौं
पा गया । उप श्रम आयुक्त ने शिष्टमंडल को बताया कि इसमें कुल 16 श्रमिक आहत हुए थे। विभाग की तरफ से इन्हें मुआवजा देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस अग्निकांड में कुल 35 लोग झुलसे थे। जिसमें फैक्ट्री का मालिक और उसका बेटा भी शामिल था। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें फैक्ट्री के मालिक का बेटा भी शामिल है। एक पुलिस कर्मी और एक दमकल विभाग के कर्मचारियों की भी इस अग्निकांड में मृत्यु हुई है। इनमें पांच श्रमिक कालका स्टील और मेटल, 4 श्रमिक रावत क्रेन, एक श्रमिक लूप सेल, चार श्रमिक सिविक कंपनी के एक वर्कर न्यू टेक, एक वर्कर गीता स्टील का था। जब कालका स्टील और मेटल फैक्ट्री में काम करते हुए चिंगारी से आग लगी तब विभिन्न कंपनियों के वर्कर मानवता के नाते आग बुझाने के लिए वहां पर आ गए। इसी दरमियान जब दमकल विभाग का अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा। तब अचानक केमिकल से भरे ड्रम ने आग पकड़ ली। ड्रमों के ज्वलनशील केमिकल के छीटें जिसके ऊपर पड़ी वह झुलसता चला गया । शिष्टमंडल ने बताया कि 24 फरवरी को इस मुद्दे को लेकर सीटू और सर्व कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। उसके बाद उपायुक्त फरीदाबाद से बातचित हुई। उन्होंने उक्त विषय पर श्रम विभाग के अधिकारियों से भी मिलने के लिए कहा था। सीटू ने ज्ञापन में प्रत्येक मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान देने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को अनुग्रह पूर्वक अनुदान नीति के तहत सरकारी नौकरी देने ,और उन्हें शहीद का दर्जा देने। इस अग्निकांड में घायल हुए लोगों को 10-10 लाख का मुआवजा दिया जाए। इस अग्निकांड में मर चुके श्रमिकों की पत्नी और बच्चों को पारिवारिक पेंशन प्रदान की जाए। शिष्टमंडल में प्रधान निरंतर पराशर, जिला सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल, जिला जॉइंट सेक्रेटरी केपी सिंह शामिल थे।

No comments :