HEADLINES


More

राष्ट्रीय मांग दिवस मनाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 26 फरवरी ।

  अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रीय मांग दिवस मनाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने संविदा एवं अन्य प्रकार के हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पक्का करने रिक्त पदों पर नियम अनुसार नियमित भर्ती करने इनकम टैक्स की रेंज बढ़ाने आठवां वेतन आयोग का लाभ देने सेवानिवृत कर्मचारियों को 70,  75,80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन वृद्धि  करने, मजदूर कर्मचारी विरोधी 4 श्रम संहिताओं को समाप्त करने सहित अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य सर

कार की मांगो पूरा करवाने के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त के प्रतिनिधि तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर मुख्य सचिव के नाम भेजा मांग पत्र। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की सम्बंधित विभागीय यूनियनो एवं ऑल सफाई कामगार संघर्स समिति हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से आज जिला उपाय कार्यालय पर  सैकड़ो कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ प्रधान जगदीश, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता देवी राम, रिटायर्ड कर्मचारी नेता आशा शर्मा, पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान तेजराम ने सयुक्त रूप से की। जबकि मंच का संचालन   नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला सचिव अनिल चण्डालिया ने किया। ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति ने भी उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने आबादी के अनुपात में नए पद सृजित करने व अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारी की मांगों पर गंभीर नहीं है उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में मजदूर कर्मचारी संगठनों से सरकार ने वार्ता के दरवाजे बंद कर दिए हैं और मजदूर कर्मचारियों की भावनाओं के विरुद्ध सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है शास्त्री ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल करके कर्मचारियों ने सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्ति की है ।
श्री शास्त्री के चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपने रुग्ण व्यवहार में बदलाव कर कर्मचारी संगठनों से बातचीत करके मांगो का समाधान नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश में बड़ा आन्दोलन करेगा।
आज के प्रदर्शन दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद सर्कल सचिव कृष्ण कालीरण, किसान नेता सतपाल नरवत, सेवानिवृत कर्मचारी नेता लज्जाराम , शाहावीर, सर्व कर्मचारी संघ के नेता मुकेश बेनीवाल, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कोषाध्यक्ष रघुवीर चौटाला मनोज बालगोहेर, महेंदर कुड़िया, सोनू हुड्डा विभाग, कल्लू राम टूरिज्म, राज कुमार, सहित दर्जनों नेताओ ने सम्बोधित किया ।

No comments :

Leave a Reply