हरियाणा बोर्ड का दसवीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जबकि अभी स्टूडेंट एग्जाम सेंटर में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। फोटो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि इनमें से एक सेट आज पेपर में आया।
वायरल फोटोज में 8 पेपर शीट दिखाई दे रही हैं, जिनमें गणित के सवाल लिखे हुए है। क्लासरूम में बैठा एक छात्र अपने हाथ में वो प्रश्न-पत्र लेकर दिखा रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इन वायरल पेपर्स की पुष्टि नहीं करता है।
पेपर वायरल होने का मामला सामने आने पर शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि इसकी जांच चल रही है। जांच की बाद ही पता चलेगा कि यह पेपर है या नहीं। हालांकि, एसटीएफ ने कहा कि कह रही है कि यह हमारा पेपर नहीं है।
हालांकि, गणित का पेपर खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स काफी खुश दिखे। स्टूडेंट तान्या ने कहा कि पेपर काफी ईजी था और उन्होंने सारा पेपर अच्छे से किया। वहीं, एक स्टूडेंट ने कहा कि कुछ पेपर सिलेबस से बाहर से भी आया।
इससे पहले एग्जाम शुरू होने से पहले सेंटर पर स्टूडेंट्स की भारी भीड़ रही। फीमेल स्टूडेंट को सीट नंबर खोजने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। फरीदाबाद में एक स्टूडेंट रोल नंबर देखने के लिए नोटिस बोर्ड पर ही लटक गया। वहीं, भिवानी के एक परीक्षा केंद्र में स्टूडेंट्स जमीन पर बैठकर पेपर देते दिखे।

No comments :