//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में मौसम में उतार-चढ़ाव में बदल रहा है। जहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात के तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद कई जिलों में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट के बावजूद 4 शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। हालांकि ठंडी हवा चलने से गर्मी बढ़ नहीं पा रही है। सूबे में 16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा
।
मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम को बदल सकता है। इससे राज्य में 17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

No comments :