//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 13 फरवरी। जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बुधवार को 'कुलगुरु संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलगुरु ने कहा कि छात्रों के लिए इस प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षा प्राप्त करना सौभाग्य की बात है और यह अवसर उनके व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में शीघ्र ही छात्रावास निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, कोविड-19 महामारी के बाद विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘कलमाईका’ पुनः आरंभ किया जाएगा।कुलगुरु ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय छात्र विनिमय कार्यक्रमों को स
शक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है तथा छात्र कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, परिसर को चरणबद्ध रूप से पूर्णतः डिजिटल बनाने हेतु स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर और अन्य आधुनिक शिक्षण संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।
विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि ऐसे संवादात्मक सत्र छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं मार्गदर्शन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों को छात्रों की अपेक्षाओं एवं सुझावों को समझने और उन्हें लागू करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल आर्य, सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनिया हुड्डा, एडजंक्ट फैकल्टी डॉ.रवि के.धर सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अखिलेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ, जिससे विश्वविद्यालय और छात्रों के बीच संवाद और सहयोग को नई दिशा मिली।

No comments :