//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार 12 फरवरी को बडखल चौक पर ट्रेफिक पुलिस कर्मचारी वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान कर्मचारियों द्वारा एक ALTO कार HR87J3175 को रुकवाया तो चालक ने अपने आपको हरियाणा पुलिस का ASI बताते हुये थाना सुरजकुण्ड में तैनात होना बताया। जिससे आई कार्ड मांगा गया तो उसने एक सिपाही का आई कार्ड दिखाया। शक होने पर छानबीन की गई तो पाया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत नही है। गाड़ी के आगे पीछे पुलिस के स्टीकर भी लगे हु
ए थे।
उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में नसीब, हॉमगार्ड ट्रैफिक स्टाफ फरीदाबाद की शिकायत पर थाना ओल्ड में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी की पहचान दीपक वासी गांव अंखीर फरीदाबाद के रुप में हुई। जिसको पुलिस चौकी सेक्टर 19 की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से आरोपी का 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर पूछताछ की जा रही है।

No comments :