//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने हरियाणा विधुत प्रसारन निगम के डेडिकेटेड स्टोर से चोरी करने के मामले में आरोपी कबाडी मोईनुदीन वासी दरयागंज दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-25 स्थित हरियाणा विधुत प्रसारन निगम के कनिष्ठ अभियंता ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 फरवरी को डेडिकेटेड स्टोर किपर का उसके पास फोन आया और स्टोर से अनआर्मर्ड कॉपर केबल व अन्य सामान चोरी होने बारे बताया। जिस संबंध में साइबर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में ममला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोईनुदीन दिल्ली में कबाडी का काम करता है और चोरी में मोईनुदीन की गाडी का ही प्रयोग हुआ था। आरोपी के कबाडे के गोदाम से 2 कॉपर वायर मण्डल, 16 एल्युमिनियम तार मण्डल, 05 एल्युमिनियम वायर बंडल, 56 एल्युमिनियम वायर पिस व 04 तारो के ड्रम पिस बरामद हुए है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :