HEADLINES


More

अचानक तापमान में बढ़ोतरी, 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने व तेज हवा चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि 19 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार फरवरी में तापमान में अचानक बढ़ा है। पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री बढ़ चुका है। मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी से मामूली गिरावट आई थी, लेकिन वीरवार से फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। उ


न्होंने बताया कि हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर है। 

No comments :

Leave a Reply