HEADLINES


More

2.015 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच AVTS-2  की टीम ने कार्रवाही करते हुए 2.015 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 फरवरी को अपराध शाखा AVTS-2  की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए अभीराम(20) वासी गांव दौलतपुर जिला नवादा बिहार हाल नाथूपुर को 2.015 किलोग्राम गांजा सहित बॉटा पुल के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभीराम 2.015 किलोग्राम गांजा करीब तीम महीने पहले बिहार से किसी व्यक्ति से 15000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply