HEADLINES


More

फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, मचा हड़कंप

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : फरीदाबाद में डीटीपी विभाग की तरफ से आज अवैध बैंक्वेट हॉल/खेतों पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले विभाग द्वारा संचालकों को नोटिस जारी कर अल्टीमेटम दिया गया था, जिसमें स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्दे


श दिए गए थे। तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी जब निर्माण नहीं हटाए गए तो डीटीपी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर से कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान कई अवैध बैंक्वेट हॉल, खेतल और अन्य व्यावसायिक ढांचों को तोड़ा गया। मौके पर किसी भी तरह के विरोध या कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। डीटीपी अधिकारी का कहना है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments :

Leave a Reply