HEADLINES


More

ट्रक ड्राइवर व हेल्पर को नशीला पदार्थ खिलाकर करीब 17 टन मक्का दाना चोरी करने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार कन्हैया लाल निवासी शंकर नगर, जिला आगरा ने पुलिस चौकी अनखीर में दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी को उसका ट्रक चालक लगभग 30 टन मक्का दाना छपारा (म.प्र.) से लोड कर पंजाब के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में चालक ने दो अज्ञात व्यक्तियों को सवारी के रूप में बैठा लिया। 30/31 जनवरी की रात चालक ने नींद आने पर गाड़ी को जमाई कॉलोनी के पास खड़ा कर दिया और सो गया। सुबह उठकर देखा तो ट्रक का तिरपाल हटाया हुआ था तथा करीब 17 टन मक्का दाना चोरी हो चुका था। साथ ही दोनों सवारी मौके से फरार थे। शिकायत पर थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मदेव निवासी फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली तथा आमिर निवासी बरालोकपुर, इटावा हाल निवासी फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे आगरा और मथुरा के बीच एक होटल से सवारी बनकर ट्रक में बैठे थे। रास्ते में उन्होंने ट्रक चालक व हेल्पर को नशीला पदार्थ मिलाकर खाने की वस्तु दी, जिससे उन्हें नशा हो गया और वे सो गए। इसके बाद आरोपी धर्मदेव ट्रक को चलाकर बड़खल एरिया स्थित एक गोदाम में ले गया, जहां करीब 17 टन मक्का दाना ट्रक से उतरवाया गया। बाद में ट्रक को गोदाम से निकालकर अज़रौंदा के पास सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया। 

आरोपितों से लगभग 17 टन मक्का दाना बरामद कर लिया गया है, जिनको पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply