HEADLINES


More

नाले से मिला नवजात का शव:पॉलिथीन में डालकर फेंका

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 21 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के दो नंबर क्षेत्र में स्थित नेक्स्ट जेन जिम के सामने बड़े नाले से एक दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे राहुल नामक युवक अपने दोस्तों के साथ जिम करने के लिए घर से निकला था। जब वह अवंती बाई पार्क की बाउंड्री के साथ बने बड़े नाले के पास पहुंचा तो वहां कूड़ा बीनने वाले को एक काले रंग की प्लास्टिक की पॉलिथीन संदिग्ध हालत में दिखाई दी।

राहुल ने बताया कि सबसे पहले कूड़ा बीनने वाले लड़के ने पॉलिथीन के अंदर कुछ होने की आशंका जताई और उसे इसकी जानकारी दी। जब दोनों ने पास जाकर देखा तो पॉलिथीन के अंदर एक नवजात शिशु मृत अवस्था में पड़ा मिला। यह देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


No comments :

Leave a Reply