HEADLINES


More

11 हजार वोल्टेज की तार हुई टच, कंटेनर के टायरों में लगी आग

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के थाना भूपानी इलाके में गांव टीकावली मोड के पास एक कंटेनर में 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार टच हो जाने से उसके टायरों में आग लग गई। हांलाकि आग को फैलने से पहले ही फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने बुझा दिया, लेकिन इस दौरान करंट की चपेट में आने एक डॉग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 89 में गांव टीकावली मोड के पास ही एक कंपनी के शेड निमार्ण का काम चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा कंटेनर शेड का सामान लेकर वहां पहुंचा था। कर्मचारी कंटेनर को कंपनी में गेट से अंदर घुसा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बांस के सहारे से बिजली की लाइन के तार को ऊपर किया गया था, लेकिन जैसे ही कंटेनर कंपनी के गेट में कुछ अंदर घुसा तार बांस के डंडे से छुटक कंटेनर से टच हो गया।

11 हजार वोल्टेज की लाइन के तार के टच होते ही कंटेनर में करंट लग गया और उसके दो अगले टायरों में आग लग गई। कंटेनर में आग लगते ही ड्राइवर कंटेनर के कैबिन से कूद गया। जिसके बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने समरसिबल चलाकर आग को बुझाने की कोशिश की।

आग लगने की सुचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आग दो फैलने से पहले ही फायक बिग्रेड के कर्मचारियों ने रोक लिया। आग के कारण केवल दोनो टायर ही जल पाये।


No comments :

Leave a Reply