HEADLINES


More

सिविल अस्पताल का डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम डेढ़ साल से खराब, बीजेपी MLA ने हेल्थ मिनिस्टर को लिखा लेटर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल में डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम पिछले डेढ़ साल से खराब पड़ा है। जिस कारण रोगियों को बाहर से टेस्ट कराने पड़ रहे है। अब इस सिस्टम को ठीक कराने के लिए एनआईटी से बीजेपी विधायक सतीश फागना ने स्वास्थ्य मंत्री को लेटर लिखा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि नवंबर 2020 में डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम को अस्पताल में इंस्टाल किया गया था। लेकिन जुलाई 2024 में तकनीकी खराबी के चलते इससे टेस्ट करने बंद कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद की तरफ से इसकी एक रिपोर्ट तैयार करके DG हेल्थ को भेजी गई थी, लेकिन उस पर किसी तरफ से कोई कार्रवाई नही की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग की तरफ से 14 लाख रुपए इसकी मरम्मत के लिए मांगे गए हैं, लेकिन अभी तक कोई पैसा नहीं दिया गया है। जिस कारण डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम पूरी तरह से बंद रखा हुआ है। अभी पोर्टेबल मशीन के सहारे पूरा अस्पताल चल रहा है। जिससे एक्स-रे करने की लिमिट केवल 20 तक ही है।

डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम एक्स-रे जांच की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें शरीर के अंदरूनी हिस्सों की तस्वीरें पारंपरिक फिल्म की जगह डिजिटल डिटेक्टर के माध्यम से सीधे कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त होती हैं। इस प्रणाली में इमेज कुछ ही सेकेंड में तैयार हो जाती है, जिससे मरीज को रिपोर्ट जल्दी मिलती है और डॉक्टर तुरंत जांच कर इलाज की दिशा तय कर सकते हैं।

अब इस डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम को ठीक कराने के लिए एनआईटी से विधाक सतीश फागना ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को चिट्‌टी लिखी है। जिसमें उन्होंने मशीन की जल्दी से जल्दी से मरम्मत कराने की अपील की है। विधायक ने इसकी मरम्मत में हुई देरी के लिए जांच कराने के लिए भी कहा है और इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।


No comments :

Leave a Reply