HEADLINES


More

कबाड़ की तरह पड़ा 105 साल पुराना ट्रैक्टर, 1.25 करोड़ में बिका

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 21 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 जालंधर में एक खंडहरनुमा इमारत में वर्षों से एक पुराना ट्रैक्टर धूल फांक रहा था. किसी ने सोचा भी नहीं था कि कबाड़ की तरह पड़ा 105 साल पुराना ये ट्रैक्टर एक दिन करोड़ों की कीमत में बिकेगा. अब एक विदेशी कंपनी ने इसे सवा करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा है. दरअसल यह विंटेज ट्रैक्टर बीते जमाने की एक ऐतिहासिक अनमोल विरासत है, जिसे अब कैलिफोर्निया के म्यूजियम में रखा जाएगा. 

इस सौदे की दिलचस्प कहानी बताते हुए स्थानीय निवासी पुनीत वडेरा ने बताया कि जालंधर के भगत सिंह चौक के पास एक पुराने मकान में ये ट्रैक्टर वर्षों से रखा हुआ था. ये जर्मनी में बना 1921 मॉडल का लेंज बुलडॉग एचएल-12 मॉडल था. 

यह ट्रैक्टर अपनी खास तकनीक के कारण ऑटोमोबाइल की दुनिया में एक मिसाल माना जाता है. 105 साल पुराना यह लेंज बुलडॉग 12 हॉर्स पावर के सिंगल सिलेंडर हॉट बल्ब इंजन से चलता था. इसकी खासियत ये थी कि इसे स्टार्ट करने से पहले इसके इंजन को गर्म करना पड़ता था. 


पुनीत ने बताया कि एक बार इस ट्रैक्टर का इंजन चालू हो जाए तो यह कम गति पर भी जबरदस्त ताकत पैदा करता था. उस दौर में इसे खेतों में हल चलाने से लेकर पानी के पंप और चक्की चलाने तक के भारी कामों में इस्तेमाल किया जाता था.

No comments :

Leave a Reply