//# Adsense Code Here #//
दिल्ली में आयोजित AI -समिट के समापन के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, फरीदाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ के नेतृत्व में फरीदाबाद महानगर के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रभारी कमल यादव ने कहा कि जिस प्रकार से विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गंदी राजनीति ने विश्व स्तर पर देश को अपमानित करने का काम किया है। देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अनावश्यक विरोध करना कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने कहा कि देश का युवा विकास, राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखता है, जबकि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग रहेंगे और देश विरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष यादव, जिला महामंत्री कंचन डागर,पार्षद रवि भगत एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

No comments :