HEADLINES


More

सैनिटेशन स्टाफ यूनियन द्वारा निगम मुख्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 6 फरवरी। सैनिटेशन स्टाफ  यूनियन द्वारा नगर निगम मुख्यालय के समक्ष आज दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई के प्रधान राहुल सिंह चिंडालिया ने की एवं संचालन सचिव विशाल पारछा ने किया। प्रदर्शन में संघ के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहत एवं जिला सचिव अनिल चिंडालिया, रघुबीर चौटाला कैशियर, सुदेश जैनवाल उपप्रधान, अनूप चिंडालिया प्रधान सीवरमैन कर्मचारी यूनियन, बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, नानक चंद खैरालिया जिला ऑडिटर, हेमवती नंदन प्रधान बे


लदार कर्मचारी यूनियन, परसराम अधाना प्रधान नियमित चालक यूनियन, महेश फोगाट प्रधान चालक यूनियन, रणजीत शुक्ला प्रधान क्लर्क यूनियन, डा वेद प्रकाश शर्मा उपप्रधान वाटर सप्लाई यूनियन, रामरतन कर्दम सचिव वाटर सप्लाई यूनियन, जीतराम गोला सचिव बेलदार कर्मचारी यूनियन, मनोज शर्मा इलेक्ट्रिशन कर्मचारी यूनियन, महेन्द्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन, श्रीनन्द ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान, नगर निगम मुख्यालय के गेट पर आज सैनिटेशन स्टाफ  यूनियन के सैकड़ों कर्मचारी भोजन अवकाश के समय 3 सफाई दरोगाओं एवं एक सहायक सफाई निरीक्षक को 1 फरवरी 2026  रविवार अवकाश के दिन गलत तरीके से निलंबन एवं जारी किया गया जबकि इन सफाई दारोगाओं की ड्यूटी लिखित आदेश अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में लगी हुई थी। रविवार अवकाश के दिन मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार ने शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर हमारें चार सफाई दरोगाओं को निलंबित कर दिया। संघ ने प्रशासन के इस अनावश्यक कार्यवाही का विरोध किया।

इसके अलावा नगर निगम फरीदाबाद के स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर अश्वीर नैन के द्वारा लगातार संघ के नेताओं के साथ गलत तरीके से पेश आ रहे है उक्त अधिकारी के व्यवहार से दुखी होकर आज सैनिटेशन स्टाफ  यूनियन ने लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर लगाए गंभीर आरोप।
संघ के नेताओं ने अपने भाषण में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन निलंबित हुए सफाई दरोगाओं एवं सहायक सफाई निरीक्षक को बहाल करें एवं उक्त अधिकारी के खिलाफ  नियम अनुसार विभागीय कार्यवाही करें। जब तक प्रशासन इस मुद्दे पर बैठकें बातचीत नहीं करेगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा अगर फिर भी प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो संघ को मजबूरन हड़ताल जैसा ठोस कदम उठाना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
आज के विरोध प्रदर्शन में अन्य के अलावा महिला नेता सुरेश देवी, कमलेश, राजवती, सफाई कर्मचारी नेता प्रेमपाल राकेश चिंडालिया, दर्शन सोया, सैनिटेशन स्टाफ  के कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र नागर, वरिष्ठ उपप्रधान मदन सिंह चिंडालिया, उप प्रधान सुनील खंडेलवाल, सह सचिव दीपचंद हंस, प्रचार सचिव दीपक, ओल्ड जोन के प्रधान राकेश, सचिव रोहतास, बल्लभगढ़ जोन के प्रधान श्यामवीर, सचिव विनोद चौटाला, तिगांव के प्रधान कुलदीप पहलवान, सचिव साहिल चौटाला आदि उपस्थित रहे है।

No comments :

Leave a Reply