HEADLINES


More

फरीदाबाद के नाहरावली गांव में जमींदार के घर के बाहर फायरिंग

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के नाहरावली गांव में बीती रात काली थार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने एक जमींदार के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने न केवल घर के बाहर जमकर गाली-गलौज की, बल्कि खौफ पैदा करने के लिए 3 राउंड फायरिंग भी की। आधी रात को गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। पुलिस मामले में छानबीन में लगी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी अनुसार, नाहरावली गांव निवासी जमींदार समंदर भाटी परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच रात को साढ़े 12 बजे घर के बाहर गोलियां चलने लगी। गोलियों की आवाज सुनकर समंदर भाटी और उनका परिवार नींद से जाग गया।

समंदर भाटी ने बताया कि जब वे बाहर निकले तो देखा कि थार गाड़ी में सवार तीन से चार लोग वहां से भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि फायरिंग करने वाले कौन थे और क्यों की गई। उस समय पूरा परिवार घर में सो रहा था।

घटना की सूचना तुरंत छायंसा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। समंदर भाटी ने देर शाम थाने में दी गई शिकायत में पूरी घटना का विवरण दर्ज करवाया।


No comments :

Leave a Reply