HEADLINES


More

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगे

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में तैनात विधि अधिकारियों ने आयोग के अध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आयोग के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, मुख्यमंत्री हरियाणा, मुख्य सचिव, गृह सचिव और अभियोजन विभाग के निदेशक को भी शिकायत भेजी है। आयोग के अध्यक्ष पर उत्पी


ड़न और दुर्व्यहार के आरोप लगाए।

आयोग में तैनात 8 विधि अधिकारियों (जिला अटॉर्नी, उप जिला अटॉर्नी और सहायक जिला अॉनों) ने गृह सचिव सुधीर राजपाल कार्यालय को भेजी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि आयोग में ऐसा अत्यंत्य कष्टदायक और पेशेवर

मनोबल गिराने वाला व्यवहार हो रहा है। इस कारण से मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। अपमानजनक शब्दों के उपयोग के साथ ही फाइलों में अध्यक्ष के माध्यम से अस्पष्ट नोटिंग की जाती है। अवकाश भी कई बार ऐन मौके पर रद करने के आरोप हैं। इस प्रकरण में गृह विभाग में शिकायत भेजने वाले विधि अधिकारियों ने गृह सचिव सुधीर राजपाल से मुलाकात का समय मांगा है। अभी विधानसभा सत्र होने के कारण मुलाका त नहीं हो सकी। गृह सचिव के बाद विधि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायव सिंह सैनी से भी मुलाकात करेंगे। इस प्रकरण में विधि अधिकारियों ने दूसरे विभागों में तैनात विधि अधिकारियों को भी अवगत कराया है।

No comments :

Leave a Reply