HEADLINES


More

होली व फाग पर्व के दृष्टिगत सोहना टी-पॉइंट पर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि होली व फाग के पावन पर्व के दृष्टिगत 2 से 4 मार्च 2026 तक शहर में सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता एवं यातायात प्रबंधन अभियान चलाया जा रहा है।


उन्होंने आगे बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम बल्लभगढ़ स्थित सोहना टी-पॉइंट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद ट्रफिक पुलिस द्वारा ऑटो चालकों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। होली के उत्सव के दौरान लापरवाही से वाहन चलाना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, उपस्थित वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग न करने, वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करने तथा तेज व खतरनाक ड्राइविंग से बचने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व को विस्तार से समझाया गया।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि होली व फाग पर्व के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष चालान अभियान चलाया जाएगा। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार आचरण की अपील की जा रही है, ताकि सभी लोग उल्लासपूर्वक और सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यातायात संबंधी एडवाइजरी एवं ट्रैफिक जाम से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को नियमित रूप से फॉलो करें और जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।


No comments :

Leave a Reply