//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टा बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 फरवरी को क्राईम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तोफिक(30) वासी गांव रायपुर पुन्हाना जिला नूंह को देशी कट्टा सहित सेक्टर-58 एरिया से गिरफ्तार किया है वहीं आरोपी सुनील(32) वासी गांव रायपुर पुन्हाना जिला नूंह को कबाड मार्केट जीवन नगर मुजेसर एरिया से गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा बरामद किया है।
आऱोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :