//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लडाई-झगड़े के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 24 फरवरी को थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी लक्ष्मण निवासी गांव तिंगाव, फरीदाबाद के विरुद्ध कार्रवाई की है
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश निवासी त्रिरखा कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपने शिकायत में बताया था कि वह नगर निगम फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जोन में सफाई कर्मचारी का काम करता है। 24 फरवरी को वह रेहड़ी में कूड़ा भरकर खाली करने जा रहा था। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों सवारों से उसकी कुछ कहासुनी हो गई थी। फिर वह वहां से चल दिया कुछ देर बाद ही दो मोटरसाइकिलों पर आरोपीगण आये, एक मोटरसाइकिल उसकी रेहडी के आगे लगा दी और फिर उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर बल्लभगढ़ की पुलिस ने लक्ष्मण वासी तिगांव को धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत तलब कर शामिल अनुसंधान किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ 2 अलग-अलग मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान एक सफाई कर्मचारी की रेहडी से उनकी मोटरसाइकिल टच हो गई। कहासुनी के बाद सफाई कर्मचारी आगे निकल गया। फिर उन्होंने उसका पीछा कर रास्ते में रोककर मारपीट की।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की गई है।

No comments :