HEADLINES


More

लगन सगाई कार्यक्रम के दौरान की थी फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 4 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद— पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुनील, निवासी फफूंदा, बल्लभगढ़ ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 01 फरवरी को उसके घर पर सगाई कार्यक्रम था। रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर पर दोस्तों के साथ मौजूद था, तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि मनजीत अपने दोस्त के साथ उसके घर के बाहर खड़ा था और पिस्टल से फायर कर रहा था। इसके बाद वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ समय पश्चात पुनः उसके घर के पास आकर गाली-गलौच करने लगा और दोबारा फायर किये और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे बताया कि थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए  मनजीत (26) निवासी गांव दयालपुर फफूंदा, बल्लभगढ़, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनजीत शिकायतकर्ता का पड़ोसी है तथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी मनमुटाव हो गया था। इसी के चलते 1 फरवरी की रात के समय वह अपने साथी के साथ शिकायतकर्ता के घर के बाहर आया, गाली-गलौच की और पिस्टल से फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। 

वारदात में प्रयोग पिस्टल को बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply