HEADLINES


More

2 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में 1.660 किलो ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 4 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 03 फरवरी को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध नशा बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 1.660 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रितिक दास वासी विनय नगर फरीदाबाद को 1.210 किलो ग्राम गांजा सहित नवीन नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में सामने आया की उसने 2 किलो ग्राम गांजा दिल्ली से 15000/-रू में खरीदा था।

इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश वासी बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद को 450 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-29 बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये। माननीय न्यायलय में पेश कर आरोपी रितिक को 6 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं आरोपी लोकेश के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। 


No comments :

Leave a Reply