//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 4 फरवरी - आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव सेक्टर 2 का शिष्टमंडल आज यहां की समस्याओं के समाधान हेतु अधीक्षक अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से मिलने गया।संस्था के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सेक्टर 2 में जल आपूर्ति की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सर्दियों में ही पानी का संकट बना हुआ है। तो गर्मियों में हालात और भी खराब हो जाएंगी। उन्होंने अधीक्षक अभियंता से सेक्टर दो में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग की। ताकि सेक्टर 2 में जल आपूर्ति की समस्या का समाधान हो सके। अक्सर देखा गया है। कि सेक्टर के अधिकांश नलकूप खराब रहते हैं। इनकी मेंटेनेंस नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि सेक्टर 2 में सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण करने के लिए संस्था ने 10 अक्टूबर को पत्र दिया था। एसडीओ सर्वे ने उस पत्र को 19 जनवरी को संपदा अधिकारी प्रथम के कार्यालय में भेज दिया था। लेकिन अभी तक इस पर हुई कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिष्टमंडल में चैयरमेन हो रामजी दरोगा, प्रधान जगदीश चंद्र अधाना, वरिष्ठ प्रधान नरेश कुमार शर्मा सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर ओम प्रकाश उपस्थित रहे। शिष्टमंडल ने सेक्टर 2 में 30 बैड के हॉस्पिटल के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। इसके साथ-साथ मकान नंबर 2747 से 2755 के आगे गंदे नाले को ढकने का मुद्दा भी उठाया। इस बारे में अधीक्षक अभियंता ने बताए कि यहां पाइप डाले जाएंगे। इसका एस्टीमेट मेरे पास आ गया है।मैं शीघ्र ही इसको पास करके काम को शुरू कर दूंगा। सेक्टर 2 की जर्जर सड़कों को ठीक करने के बारे में अधीक्षक अभियंता ने बताया कि सभी सड़को का पुनर्निर्माण जल्दी किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर 2 में सीवरेज ओवरफ्लो के मुद्दे पर ध्यान नहीं देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कठोर शब्दों में आलोचना की। उन्होंने बताया कि मकान नंबर 2634 और 2636 के साथ सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। लेकिन इसको ठीक करने पर ध्यान नहीं दिया जाता। इसी तरह से अन्य स्थानों पर भी सीवर ओवरफ्लो रहते हैं।

No comments :