//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के सूरजकुंड में शुक्रवार को अफ्रीकी देशों के साथ हरियाणा–अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक की गई। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में अफ्रीकी देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों के साथ कौशल विकास, उद्यमिता, औद्योगिक निवेश, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की नीतियों, डिजिटल प्रणालियों और औद्योगिक सुगमता तंत्र की सराहना करते हुए भविष्य में ठोस सहयोग का भरोसा जताया। नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार हर स्तर पर सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी ताकि व्यापारिक सांझेदारी के क्षेत्रों को मजबूती मिल सके।

No comments :