HEADLINES


More

गोपाल गौशाला पहुँचा केरल के तिरुवनंतपुरम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं, स्वच्छता तथा गौवंश की देखभाल की प्रक्रिया की सराहना की।

प्रतिनिधियों ने गौ माता को गुड ओर हरा खिलाया और गौसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्थाएँ अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, nit विधायक सतीश फ़ागना, महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी,गौशाला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, तिलक राज बैंसला, दाऊ दयाल गर्ग, श्रीमती आशा गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग एवं जिला महामंत्री कविंदर चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, पवन सैनी, लक्ष्य शर्मा मंडल अध्यक्ष सहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।


No comments :

Leave a Reply