HEADLINES


More

वाहन चोरी के मामले में चोर गिरफ्तार, चोरीशुदा स्कूटी बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा उंचा गांव टीम  की टीम ने थाना सेक्टर-08 क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव(23) निवासी जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-8 क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी के साथ काबू किया गया



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-3 निवासी एक महिला ने थाना सेक्टर-08 में शिकायत दी थी कि 05 फरवरी को उसने अपनी स्कूटी अपने घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-08 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कन्नौज से फरीदाबाद काम की तलाश में आया था। जिसके लिये उसे पैसो की जरुरत थी। जिस पर आरोपी ने स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply