//# Adsense Code Here #//
गांव खारिया निवासी एक महिला को उसके पति के ही साथी सब इंस्पेक्टर द्वारा फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को इसकी शिकायत भेजी। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता मीरा ने बताया कि उसके पति हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और वर्तमान में उनकी ड्यूटी करनाल में है। वे जाट आरक्षण मामले की जांच कर रही एसआईटी में तैनात है। 11 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बिना परिचय दिए पति के बारे में पूछा। मीरा ने बताया कि पति ड्यूटी पर गए हुए हैं तो फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया।
आरोप है कि उसने धमकी दी कि मैं तेरे घर वाले को मारकर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। मीरा का कहना है कि वह घबरा गई और फोन काट दिया, लेकिन उस व्यक्ति ने पूरी रात 100 से ज्यादा कॉल की। डर के कारण उसने कॉल रिसीव नहीं की। वह रातभर सो नहीं पाईं। धमकी देने वाला व्यक्ति भी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और हांसी का रहने वाला है। फिलहाल करनाल में ही तैनात है। पहले सिरसा पुलिस की शिकायत शाखा में तैनात रह चुका है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि शिकायत की जांच करवाई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments :