HEADLINES


More

केरल से आये पार्षद डेलिगेशन का भाजपा फरीदाबाद ने किया स्वागत

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फ़रीदाबाद, 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा को मिला ऐतिहासिक जनादेश वहां की जनता की परिवर्तन की इच्छा और पार्टी की नीतियों पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केरल की जनता वर्षों से एलडीएफ और यूडीएफ की राजनीति से निराश रहीलेकिन अब वह विकासपारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

श्री रामपाल ने आ


गे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जनसशक्तिकरणपारदर्शी शासन और विकासोन्मुख नीतियों के कारण देशभर में भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ हैऔर केरल निकाय चुनाव की जीत उसी विश्वास का परिणाम है। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे केवल चुनावी सफलता तक सीमित न रहकर जनसेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाएं और प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

 

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम के निर्वाचित भाजपा पार्षदों का ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और भाजपा कार्यालय दर्शन कराए गए तत्पश्चात जिला फरीदाबाद कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की गई । इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशीजिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्गशोभित अरोड़ा व अन्य पदाधिकारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। केरल से आए प्रतिनिधिमंडल में पार्षद सरिताराजलक्ष्मी जेअनु जी. प्रभासुदेवन नायरनिरमनकरा हरिधनीश, के.एस, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ जिला महासचिव राजेश माधवन तथा भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता श्रीजीत एवं अभिमन्यु ए.नायर शामिल रहे। यह दौरा संगठनात्मक समन्वय और सुशासन के अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस दौरान केरल से आए पार्षदों ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनानेजनसंपर्क बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

No comments :

Leave a Reply