HEADLINES


More

सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाला ऐतिहासिक बजट : राजेश नागर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 1 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाला ऐतिहासिक बजट है। यह बजट केवल अर्थव्यवस्था के आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कृषि प्रधान हरियाणा के लिए यह बजट किसानों का उत्सव है । ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फसल विविधीकर


ण,रेयर अर्थ मिनरल्स और बायोफार्मा पर फोकस से हमारे किसानों की आय बढ़ेगी । “मेरा पानी-मेरी विरासत” जैसी राज्य की सफल योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा । केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर हरियाणा को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएगी | बजट हर नागरिक, हर परिवार और हर क्षेत्र के जीवन को बेहतर बनाने का ठोस रोडमैप है जिसमें जनता के कल्याण, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, पोषण और आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। बजट में कृषि, लघु एवं मध्यम उद्योग, निवेश और निर्यात को देश की प्रगति के चार प्रमुख इंजन के रूप में चिन्हित किया गया है। यह युवाओं के नेतृत्व वाले नवाचार, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की भलाई और समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह बजट गरीब, अन्नदाता महिला और युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देता है।

खाद्य आपूति मंत्री राजेश नागर ने इस सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार और बधाई व्यक्त की।


No comments :

Leave a Reply