//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की तारीख तय कर दी गई है। बैठक 5 फरवरी को सेक्टर 12 के सामुदायिक भवन में की होगी। बैठक की अध्यक्षता मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा की जाएगी। डीसी आयुष सिन्हा बैठक को लेकर जानकारी दी है।
डीसी ने बताया कि सेक्टर 12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक का समय दोपहर बाज 3 बजे का रखा गया है। बैठक के दौरान जिले से संबंधित विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं, शिकायतों और परिवादों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

No comments :