HEADLINES


More

12 फरवरी को फरीदाबाद में बीके चौक पर हजारों कर्मचारी और मजदूर ‌ एकत्रित होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे ‌

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 1 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फ़रीदाबाद ‌ 1 फरवरी -आगामी 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी ‌ हड़ताल को  लेकर आज‌ सुबह बारिश होने के बावजूद भी रविवार  1 फरवरी को जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद की कन्वेंशन ओपन एयर थियेटर सेक्टर 12 में ‌‌ संपन्न हुई। इस कन्वेंशन की ‌ अध्यक्षता  इंटक, के  ‌ हुकुमचंद बेनीवाल, एटक ‌ मिथिलेश कुमार, एच एम एस  ‌ के राजपाल डांगी, सीटू के निरंतर  पराशर,सर्व  ‌कर्मचारी संघ के ‌मुकेश बैनीवाल ,  बैंक यूनियन के कृपाराम शर्मा ‌ आई सी टी यू के कामरेड जवाहरलाल  ने ‌ संयुक्त रूप से की। ‌ जबकि संचालन कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया।‌ इस कन्वेंशन को ‌एटक के आर एन सिंह,‌ एचएमएस के आर डी यादव,‌ सीटू के  शिवप्रसाद, ‌बैंक यूनियन के कामरेड भोले सिंह, ‌ आई सी टी यू के ‌  जवाहरलाल, ‌ सर्व कर्मचारी संघ के ‌ करतार सिंह जागलान ने संबोधित किया। इसके अलावा इस कन्वेंशन को ‌ ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाईज फेडरेशन के ‌ अध्यक्ष सुभाष लांबा, ‌ एटक के अध्यक्ष ‌ बेचू गिरी, ‌ एचएमएस, ‌के राज्य अध्यक्ष ‌ एस डी त्यागी,‌ रिटायर कर्मचारी संघ के नेता नवल सिंह ‌,‌ राज्य उप महासचिव


देवी राम ने  भी संबोधित किया।‌ सभी ने ‌ इस हड़ताल को सफल बनाने के ‌ पूरी ताकत झौंकने का आह्वान किया।‌ उन्होंने कहा कि मजदूर संगठनों के लिए  यह हड़ताल जीने और ‌ मरने का प्रश्न बन चुकी है। क्योंकि देश की मौजूदा सरकार सभी पुराने श्रम कानूनों को बदलकर चार श्रम संहिताएं  लागू करके‌ ‌ मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती हैं। ‌ पहले ही बहुत सारी फैक्ट्री में पक्का मजदूर बहुत कम है। जबकि ठेकेदार के मजदूरों की संख्या ज्यादा है। ‌‌ कमोबेश  ऐसे ही हालात ‌ सरकारी विभागों के कर्मचारियों के भी हैं। ‌ ‌ नियमित काम पर अनियमित कर्मचारियों को रखा जाता है। ‌ इस हड़ताल के दिन ‌ 12 फरवरी को फरीदाबाद में बीके नगर निगम चौक पर फरीदाबाद, के हजारों कर्मचारी और मजदूर ‌ एकत्रित होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे। ‌ जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल  ‌ तीन दिन सात, आठ और नौ ‌ फरवरी को शहर की प्रत्येक कालोनी और सेक्टर में थ्री व्हीलर से हड़ताल का प्रचार प्रसार करेगी। इसके साथ-साथ

हैंड बिल वितरित करके ‌  पोस्टर चिपकाए जाएंगे। हर फैक्ट्री के गेट के आगे मीटिंग करने का निर्णय भी लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply