HEADLINES


More

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में 'सोशल वर्क: प्रोफेशन विद ए पर्पज' पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 19 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 19 फरवरी। जे.सी.बोस विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'सोशल वर्क: प्रोफेशन विद ए पर्पज' विषय पर एक विशेष 'एक्सपर्ट लेक्चर' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोशल वर्क के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र की बारीकियों और सेवा के साथ पेशेवर दृष्टिकोण से अवगत कराना था।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विशेषज्ञ धर्मेंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कार्य केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का मार्ग है। एक प्रोफेशनल सोशल वर्कर वही है जो सहानुभूति और वैज्ञानिक पद्धति के बीच संतुलन बनाना जानता हो। उन्होंने बताया  कि आज के दौर में सामाजिक समस्याओं का स्वरूप जटिल हो गया है, ऐसे में युवाओं को नई तकनीकों और मानवीय मूल्यों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होगा।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मीडिया और सोशल वर्क एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उन्हें समाज की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। 'सोशल वर्क: प्रोफेशन विद ए पर्पज' जैसे विषय छात्रों को यह समझने में मदद करते हैं कि वे कैसे अपने करियर के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।" उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे विशेषज्ञों को आमंत्रित करता रहता है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजीव कुमार के संरक्षण और डीन (फ्लेम्स) प्रो. अनुराधा शर्मा के सह-संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक प्रोफेसर एवं समन्वयक राजन प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीडिया लैब में आयोजित इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में सोशल वर्क के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सत्र के अंत में एक प्रश्नोत्तर काल भी रखा गया, जहाँ छात्रों ने विशेषज्ञ धर्मेंद्र पांडेय से फील्ड वर्क के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

No comments :

Leave a Reply