//# Adsense Code Here #//
हरियाणा सरकार अब परिवार पहचान पत्र (PPP) में बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया जाएगा। इस एक डॉक्यूमेंट से पूरे परिवार की वर्थ वैल्यू यानी पूरी कमाई का पता चलेगा।
इससे सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है, जो अभी
जानकारियां छिपाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इन बदलावों के लिए हरियाणा PPP अथॉरिटी की टीम ने दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल AI समिट में एक्सपर्ट की राय ली।
अथॉरिटी कॉडिनेटर सतीश खोला ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि सरकार इस साल के अंत तक नए बदलाव अपना सकती है।
- सरकार की योजना है कि AI की मदद से परिवार के सभी सदस्यों के पैन कार्ड, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी, किसान आईडी, आभा आईडी, बच्चों की स्कूल फीस, बैंक लोन और वित्तीय जानकारियों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाए। इन सभी डाटा को PPP से लिंक किया जाएगा। इससे सरकार को ज्यादा फायदा है। असल में सरकार ऐसे अपात्रों का पता लगाना चाह रही है, जो फैमिली आईडी में कम आय दिखा सरकारी योजनाओं का फायदा ले रहे हैं, जबकि उनकी आय अधिक है। परिवार के सभी सदस्यों के दस्तावेज जुड़ने से परिवार की वास्तविक वर्थ वैल्यू का निर्धारण किया जाएगा।

No comments :