फरीदाबाद। आज शक्ति मार्किट वेलफेयर ऐसोसिएशन सैक्टर 7-10 द्वारा प्रधान वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में सैक्टर 10 में सर्वोदय स्वास्थ्य चर्चा कैम्प लगवाया। जिसमें सर्वोदय हास्पिटल से घुटनों एंव जोड़ों में दर्द के विषेज्ञय डॉ पंकज वलेचा डायरेक्टर एंड ऑफ हिप एंड
रोबोटिक नी रिप्लेस्मेंट तथा डॉ सुमित बंसल सीनियर कंसलटेट एंड हेड किडनी ट्रांसप्लांट एंड यूरोलॉजी उपस्थित
थे।
प्रधान वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि डॉ पंकज वलेचा व डॉ सुमित बंसल दोनों शहर के जाने माने डाक्टर हैं जो आज
यहाँ उपस्थित लोगों को घुटनों व जोड़ो के दर्द तथा मूत्र संबधित रोगों के लिये समाधान बतायेंगे उसके बाद
जो-जो व्यक्ति कुछ पूछना चाहे उनसे पूछ सकते हैं।
वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि आज
वासुदेव अरोड़ा के एक आग्रह पर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को इस स्वास्थ्य चर्चा का लाभ जरूर लेना
चाहिये क्योंकि इस तरह के कैम्प प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं उन्होंने दोनों डाक्टरों का
भी धन्यवाद किया कि वह इतनी अच्छा जानकारी हम सबको दे रहे हैं।
डॉ सुमित बंसल ने बताया कि मूत्र संबधित बहुत सारी बिमारीयाँ हम लोगों को या तो पता नहीं चलती या हम इन्हें
गम्भीर नहीं लेते लेकिन अगर समय पर इन बिमारीयों पर ध्यान दिया जाये तो वह बहुत आसानी से ठीक हो जाती
हैं। उन्होंने मूत्र संबधित सभी बिमारीयों पर विस्तार से लोगों को समझाया।
डॉ पंकज वलेचा ने वहाँ उपस्थित लोगों को घुटनों व जोड़ो के दर्द पर बहुत विस्तार से बताया और उन्होंने बताया
कि कैसे समय रहते कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाये तो घुटनों को बदलने से बचा जा सकता
है। जिस पर वहाँ उपस्थि बुजुगों ने डाक्टरों से घुटनों सबधित छोटी-छोटी समस्याओं पर सवाल पूछे उन्हें डॉ वलेचा ने उनका हल बताया और उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों को वासुदेव
अरोड़ा के आग्रह पर घुटनों सबंधित समस्याओं के इलाज के लिये अपनी फीस में 50 प्रतिशत छूट का ऐलान भी
किया।


No comments :