HEADLINES


More

दुकान का ताला तोडकर नगदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 5000/-रू बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 11 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार चोरों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले आरोपी अरुण वासी गांव लालपुर जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश हाल भुड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सचिन वासी भुपानी ने पुलिस चौकी सेक्टर-19 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 30 जनवरी को वह रात को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन जब उसने दुकान पर आकर देखा तो पाया की दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान से करीब 40,000/-रू नगदी कोई चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है जिस पर पहले भी चोरी व आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज है। आरोपी ने दुकान के आस पास किसी को ना पाकर दुकान का ताला तोडा और उसमें से नगदी चोरी करके ले गया। आरोपी को भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया और चोरी के रूपयों में से 5000/-रू बरामद किये गये।

No comments :

Leave a Reply