HEADLINES


More

मेला हादसे की जांच में शामिल NIT डीसीपी मकसूद अहमद का ट्रांसफर

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 सूरजकुंड झूला हादसे के दो दिन बाद डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद (आईपीएस) का तबादला कर दिया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय पंचकूला में एसपी के पद पर तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसका सूरजकुंड मेले में हुए हादसे से कोई संबंध नहीं है।

सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी की शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया था। मेले में लगा ‘सुनामी झूला’ अचानक टूट गया, जिससे झूले पर सवार लोग नीचे गिर पड़े। इस हादसे में जगदीश प्रसाद नामक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण झूले की सॉफ्ट रॉड का टूटना बताया गया।

हादसे के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेले में लगे झूलों और अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच, फिटनेस प्रमाणन और संचालन व्यवस्था की व्यापक समीक्षा के निर्देश दिए थे। इसके बाद एडीसी सतबीर मान की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया।

समिति में डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद, जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से विशेषज्ञ अरविंद गुप्ता, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता हितेश कुमार और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़ को शामिल किया गया है। समिति मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


No comments :

Leave a Reply