HEADLINES


More

500 रूपए को लेकर दोस्त पर धारदार हथियार से हमला

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले की डबुआ कॉलोनी में 500 रूपए के लेन-देन को लेकर तीन दोस्तों के बीच हुए विवाद के दौरान धारदार हथियार माकर युवक को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवक आपस में सगे भाई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया ,जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, डबुआ कॉलोनी के रहने वाले नन्द किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, उसने दोस्त केशव के कहने पर सुमित को 500 रूपए इधार दिए थे, लेकिन न तो सुमित द्वारा पैसे लौटाए गए, न ही केशव द्वारा पैसे दिए गए। बार-बार पैसे के लिए बोलने पर भी पैसे नही दिए जा रहे थे।

18 जनवरी को नन्द किशोर कॉलोनी में ही केशव की दुकान के पास खड़ा था। वहीं पर केशव और सुमित ने आकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। पीडित का आरोप है कि दोनों के द्वारा उसको गालियां दी गई। जब उसने इसका विरोध करना शुरू किया, तो दोनों के बीच में झगड़ा होना शुरू हो गया।


विवाद के दौरान हुए झगड़े में सुमित ने नन्द किशोर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों मौके से फरा हो गए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुमित और केशव दोनों सगे भाई है। नन्द किशोर के साथ उनका दुकान के सामान का लेन-देन था। जिसके चलते 500 रूपए को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को कोर्ट मे पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments :

Leave a Reply