HEADLINES


More

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी हरियाणा से अरेस्ट

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हैं। आरोपियों ने रंगदारी के लिए घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी गैंग के निर्देश पर फिल्मी हस्तियों को डराने के लिए उनके घरों पर फायरिंग करते थे ताकि रंगदारी वसूली जा सके।

इससे पहले मामले में मुंबई पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के मुताबिक, आसाराम फसाले पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था और लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई करता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव निवासी बहाबीजौली जिला आगरा, दीपक निवासी सेक्टर-45 सादरपुर नोएडा, सनी निवासी बहाबीजौली आगरा और सोनू निवासी बहाबीजौली आगरा के रूप में हुई है। बहादुरगढ़ एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू पर फिलहाल एक-एक केस दर्ज है।

सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) तथा 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


No comments :

Leave a Reply