HEADLINES


More

MGA इंडस्ट्रीज में आग लगी: कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक औद्योगिक इकाई में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री धुएं और लपटों से घिर गई। दमकल विभाग की सात से आठ गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सेक्टर-24 के MGA इंडस्ट्रीज में शाम करीब 5 बजे अचानक आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार कंपनी के अंदर चल रही CNC मशीन के कम्प्रेसर फटने के बाद आग लगी। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कम्प्रेसर फटते ही मशीन में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंपनी में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मशीनों में मौजूद ज्वलनशील सामग्री और तेल आदि के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पास में रखी अन्य CNC मशीनों और कच्चे व तैयार माल को अपनी चपेट में ले लिया। कंपनी के कई हिस्सों से धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की करीब 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग डेढ़ घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

No comments :

Leave a Reply