//# Adsense Code Here #//
गांव छांयसा में हेपेटाइटिस- B और C के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विभाग को गांव में रविवार को एक दिन में 12 नए मामले हेपेटाइटिस- C के मिले है। जिसके बाद कुल मामलों के संख्या 29 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में लोगों की स्क्रीनिंग और जांच के लिए ब्लड नमूने ले रही है। विभाग ने इनमें से 18 मरीजों का घर पर इलाज शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 700 के करीब लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 500 के करीब लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके है।
गांव मे 15 दिनों के भीतर 12 रहस्यमयी मौत हो चुकी है, मरने वालों में 5 स्कूली बच्चे भी हैं। गांव में लगातार हुई मौतों ने सबको चौंका दिया है। अभी भी गांव में बुखार, खांसी, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण वाले मरीज मिल रहे है।

No comments :