HEADLINES


More

अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, 936 ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 फरवरी को विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अवैध नशा बेचने व उपलब्ध करवाने के अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 936 ग्राम गांजा बरा


मद किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर, निवासी राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को 200 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी अखिलेश, निवासी सीही, बल्लभगढ़ हाल निवासी गांव करनेरा फरीदाबाद को 300 ग्राम गांजा सहित काबू किया है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी विनोद कुमार, निवासी नियर गुंडगांव फरीदाबाद टोल को 436 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर गांजा उपलब्ध करवाने वाले आरोपी अमित कुमार, निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद को भी गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply