HEADLINES


More

शादी का झगड़ा सुलझाने आए पुलिस के SI को कंधे पर उठाकर पटका

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में शादी समारोह के बाद पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। मामला बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। इस झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी हाथापाई और मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

यहां तक की एक सब-इंस्पेक्टर को युवक ने कंधे पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। वर्दी भी फाड़ दी गई। महिलाओं ने भी उनके साथ अभद्रता की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिस कर्मियों से लोग उलझते और मारपीट करते दिखाई दे रहे है।

इसके बाद पुलिस टीम वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकली और थाने से ज्यादा फोर्स के साथ लौटी। फिलहाल, पुलिस से मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।


No comments :

Leave a Reply