HEADLINES


More

अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, 1265 ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 24 फरवरी को विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1265 ग्राम गांजा बरामद किया है।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र निवासी अतरोली जिला अलीगढ़ (हाल गांव अनखीर, फरीदाबाद) को 415 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने आरोपी सुनील मंडल निवासी हनुमान नगर, फरीदाबाद को 430 ग्राम गांजा सहित काबू किया।

इसी प्रकार अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी विष्णु पुत्र रामभरोसे निवासी नियर सब्जी मंडी, शिव मंदिर, प्रेस कॉलोनी, सारन NIT फरीदाबाद को 420 ग्राम गांजा सहित नियर प्याली चौक झुग्गियों से गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर गांजा उपलब्ध करवाने वाले आरोपी इंद्रजीत निवासी सारन को भी गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply