//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 25 फरवरी -माकपा की बहुत बड़ी रैली आगामी 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। इस रैली में फरीदाबाद से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। यह निर्णय आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी फरीदाबाद की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड निरंतर पराशर ने की। इस बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए सघन जन अभियान चलाया जाएगा। कई जगहों पर बैठकें की जाएगी। नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे। रा
ज्य से दो जत्थे पूरे प्रदेश में अभियान चलाएंगे। पार्टी के सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि देश में तेज गति से लागू की जा रही नव उदारीकरण की नीतियों के कारण मेहनतकश जनता का जीवन संकट ग्रस्त हो रहा है। सबसे बड़ा हमला लोगों की आजीविका यानी लोगों की रोजी-रोटी पर हुआ है।एक तरफ मुनाफे और लूट के लिए पूजींपत्तियों को शर्मनाक तरीके से प्राकृतिक और सार्वजनिक संपदा को सौंपा जा रहा है। दूसरी तरफ मेहनतकश जनता का शोषण कर निचोड़ जा रहा है। लोगों में पनप रहे असंतोष को दबाने के लिए शासक वर्ग और फिरका प्ररस्त ताकतें देश की एकता - अखंडता लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष स्वरूप तथा संप्रभुता को नुकसान पहुंचा रही है। इसका मुकाबला वैचारिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक यानी सभी क्षेत्रों से करना बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में चार श्रम संहिताएं बनाकर मजदूरों के अधिकारों में कटौती की है। इस सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार कारण गारंटी कानून को बदल दिया है । बिजली बिल 2025 और बीज अधिनियम 2025 को लागू करने की कोशिश की जा रही है। अमेरिका और भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया जा रहा है। बैठक में 16 जनवरी को मुजेसर में हूए अग्निकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ-साथ अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई।

No comments :