//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चोरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 24 फरवरी को एक व्यक्ति को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मुस्तफा निवासी संतोष नग
र, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेश निवासी मोल्डबंद, दिल्ली ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दी थी कि 10 नवम्बर 2025 को उसने अपनी मोटरसाइकिल को मथुरा रोड बाईपास कट के पास खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :