//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र स्थित गांव सिरोही के पहाड़ पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी इलाके में स्टंट करते समय थार गाड़ी करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 वर्षीय किशोर सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक और एक अन्य किशोर घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक सोहन नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता प्रमोद एक निजी उद्योग में कार्यरत हैं और परिवार करनेरा की बालाजी कॉलोनी में रहता है। बेटे की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया। घायलों में 20 वर्षीय विकास और 16 वर्षीय हेमंत शामिल हैं। दोनों का इलाज धौज स्थित अलफलाह अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोहन के घर के पीछे गली में रहने वाले विकास के परिवार ने करीब एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी को 20 वर्षीय विकास चला रहा था

No comments :