हरियाणा सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा कदम उठाया है। नए शैक्षणिक सत्र (अप्रैल) से प्रदेश में तीसरी से 12वीं कक्षा तक AI की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग पाठ्य पुस्तकों में एआई से जुड़ा कंटेंट शामिल करेगा, ताकि छात्रों को शुरुआती स्तर से ही नई तकनीक की जानकारी मिल सके।
सरकार ने एआई के माध्यम से अगले 6 वर्षों में एक लाख
युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विशेष एआई कोर्स शुरू किए जाएंगे और युवाओं को इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं को प्रदेश के औद्योगिक जिलों सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, हिसार व अन्य जिलों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का फोकस युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार स्किल्ड बनाना है।
एआई विकास को गति देने के लिए दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। पहला सेंटर पंचकूला के इंडस्ट्रियल सेक्टर में बनेगा, जहां डेटा सेंटर, कंप्यूटर सुविधाएं और सरकारी उपयोग से जुड़े प्रोजेक्ट संचालित होंगे। दूसरा सेंटर गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा, जहां स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री कनेक्ट पर काम होगा।
हरियाणा AI डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर कुल 474 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल प्रदेश को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ युवाओं के लिए बड़े रोजगार अवसर तैयार करेगी।
No comments :